सरकार की प्राथमिकता गरीबों, शोषितों किसानों की भलाईः मुख्यमंत्री

रामलीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पं. दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना में 25 किसानों को ऋण लोन के चेक बांटे। इससे पहले उन्होंने करोड़ों रुपए के बाजपुर रोड स्थित रेलवे फाटक और रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास रेलवे फाटक पर प्रस्तावित आरओबी का शिलान्यास और करीब 10 करोड़ से बनी तीन सड़कों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले इतने भ्रष्टाचार हो चुके हैं कि राजस्व का काफी नुकसान हुआ है। इसे पूरा करने में काफी समय लगेगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना शुरू हए चार माह हुए हैं। इसमें 1.20 लाख किसान जुड़ चुके हैं। महिला स्वयं सहायता समूह भी योजना का लाभ उठा रहे हैं।

40 दिन में जैविक खाद होगी तैयार

वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का प्रधानमंत्री ने जो सपना देखा है, इसे राज्य सरकार पूरा करने में जुटी है। उन्होंने डी कंपोजिटर की खासियत बताई कि इससे 40 दिन में जैविक खाद तैयार हो जाएगी। जबकि सामान्य तौर पर तीन से चार माह लग जाता है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कर दिया गया है। यदि किसी का बकाया होगा तो उनका भी जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था में उत्तराखंड देश का दूसरा राज्य है, जहां के दो थाने टॉप टेन की सूची में शामिल है। अपराध नियंत्रण के लिए थाना आवश्यक निधि बनाई गई है। जिससे अपराधियों को पकड़ने में होने वाले खर्च का वहन हो सके। केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्री मनसुख भाई ने कहा कि राज्य सरकार को जो मांग रखेगी, उसे पूरा किया जाएगा।

भाजपा को जब सत्ता मिलती है तो सेवा का साधन बन जाता है। सरकार की प्राथमिकता गरीबों, शोषितों किसानों की भलाई है। राज्य में जितनी ही सड़कें बनेंगी, उतनी ही विकास होगा। गांवों तक सड़कें जाएंगी तो किसान उत्पाद लेकर बाजार में आसानी से बेच सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *