वर्ल्ड डे फॉर ऑडियो विज़ुअल हेरिटेज (डब्लूडीएएच) हर साल 27 अक्टूबर को मनाया जाता है, ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण ऑडियो विजुअल सामग्री को संरक्षित और सुरक्षित रखा जा सके। लोगों में इनको लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सकते। इस विरासत को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी उपाय किए जाएं। इसका 2017 का विषय “डिस्कवर, याद रखना और साझा करना” है।
मेरा होचोंगबा उत्सव मणिपुर में मनाया जाता है| यह उत्सव राज्य के पर्वतीय और घाटी क्षेत्र में बसे स्थानीय समुदायों के बीच भाईचारे और एकता का प्रतीक है|
बिहार के बोधगया में काठीना उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान लोग मंदिर जाकर भिक्षुओं को कपड़े और जरूरी सामान देने के साथ उनका आभार व्यक्त करते हैं। बोधगया स्थित बोधि पेड़़ के नीचे भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
साई योक नेशनल पार्क (एसएनएनपी) कांचानबरी प्रांत, थाईलैंड के साई योक जिले में स्थित है। 500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वाला यह पार्क पहाड़ों, झरने और गुफाओं का घर है। हाथी, बाघ, भौंकने वाले हिरण, सांबर हिरण, जंगली सुअर, गिबोन, मलायन सार्क, स्लो लोरिस और सेरो इस पार्क में पाए जाते हैं। यह किट्टी के हॉग-नोसेज बैट का घर है, एक दुर्लभ बैट प्रजाति है, जिसे विश्व की सबसे छोटी स्तनपायी (लगभग 2 ग्राम वजनी) माना जाता है।
पुडुचेरी क्रिकेट एसोसिएशन (सीएपी) बीसीसीआई का नया सहयोगी सदस्य बन गई है। पुडुचेरी अगले सीजन की शुरुआत में रणजी ट्राफी में हिस्सा ले सकेगा।
लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया गया है। हृदयेश आर्ट की 28 वीं वर्षगांठ और संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर के 80 वें जन्मदिन पर यह सम्मान प्रदान किया गया।
अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एल थालेर को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
facebook business manager account buy https://business-manager-for-sale.org/