7 दिसंबर राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…

राशिफल

मेष राशि: साहस और पराक्रम की वृद्धि के साथ-साथ आप ऊर्जा शक्ति से भरपूर रहेंगे, आज खूब मेहनत करें क्योंकि लाभ बहुत अच्छा मिलेगा। आज आपका शुभ रंग, हरा और फिरोज़ी।

वृषभ राशि: कार्य-व्यापार में उन्नति, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान रखें, विदेश यात्रा का योग। आज आपका शुभ रंग, फिरोज़ी।

मिथुन राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान रखें, थोड़ा-सा थके-थके लगेंगे, लेकिन शाम तक ग्रह-गोचर बहुत अच्छा हो जाएगा, बिल्कुल तनाव न लें। आज आपका शुभ रंग, फिरोज़ी और हरा।

कर्क राशि: आपके द्वारा किए जा रहे कार्य और लिए गए निर्णय सराहनीय रहेंगे, शासन -सत्ता का पूरा आनंद लें। आज आपका शुभ रंग, फिरोज़ी और श्वेत।

सिंह राशि: पद और गरिमा की भी वृद्धि, यश प्राप्ति और सम्मान प्राप्ति के भी योग, आनंद लें। आज आपका शुभ रंग, पीला और फिरोज़ी।

कन्या राशि: संतान सम्बन्धी चिंता दूर होगी, लेकिन ऋण, रोग और शत्रुओं से बचें। आज आपका शुभ रंग, हरा और फिरोज़ी।

तुला राशि: विलासिता पर होगा खर्च, मकान-वाहन के क्रय का भी योग, आज का ग्रह-गोचर काम निकालने की दृष्टि से बहुत अच्छा है, आनंद लें। आज आपका शुभ रंग, फिरोज़ी।

वृश्चिक राशि: जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे, बिल्कुल परास्त होंगे, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, केंद्र से सम्बंधित कोई काम निकलवाना हो तो बिल्कुल दिन अच्छा, आनंद लें। आज आपका शुभ रंग, फिरोज़ी और लाल।

धनु राशि: आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, थोड़ा-सा ग्रह-गोचर आपको तनाव दे सकता है क्योंकि बोझ रहेगा दिमाग में, यह करिए, वो करिए, मतलब व्यस्त रहेंगे। आज आपका शुभ रंग, पीला और फिरोज़ी।

मकर राशि: पद और गरिमा की वृद्धि के साथ-साथ राजनीति और राजनेताओं से भी गहरे संबंध रहेंगे, यदि चुनाव लड़ना चाहें तो दिन बेहतरीन, आनंद लें। आज आपका शुभ रंग, नीला और फिरोज़ी।

कुंभ राशि: शादी-विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी, रोमांस के लिए दिन अच्छा, लेकिन पढ़ाई पर दें ध्यान। आज आपका शुभ रंग, नीला और काला।

मीन राशि: आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा-सा ध्यान रखें, परिवार में बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, पूरा लाभ लें। आज आपका शुभ रंग, पीला और हरा।