देश-विदेश को आज मिले 377 सैन्य अफसर…

ये तस्वीर उन लोगों को भी चेतावनी दे रही है जो भारतीय देश को आंखें दिखाते हैं। इन ढोल की थांए यूं ही छोटा संदेश नहीं दे रही। ये सरहदों से चीख चीख कर कह रहें हैं  कि  “सरफरोसी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में हैं“।

आपको बता दे भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद आज 306 कैडेट बतौर अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए हैं। साथ ही मित्र देशों के 71 कैडेट भी पास आउट होकर अपने-अपने देशों की फौज का हिस्सा बने गए हैं।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड की सलामी ली। इससे पहले रक्षा मंत्री ने परेड का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत और कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एस के झा  भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैडेटों को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस और अन्य उत्कृष्ट सम्मान से  भी नवाजा। वहीं परडे के बाद राजनाथ ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आईएमए से गुजर रहे एनएच 72 पर सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक जाम की अक्सर समस्या आती है। इस समस्या के निस्तारण के लिए यहां दो टनल पास बनाये जाएंगे। इसके लिए रक्षा मंत्रालय 32.33 करोड़ रुपये मुहैया कराएगा। इस दौरान उन्होने आईएमए के तीनों कैंपस को जोड़ने के लिए दो अंडर पास  बनाने की घोषण भी की।