चैकिंग के दौरान गाड़ी में मिले 35 पेटी अंग्रेजी शराब, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

मुनिकीरेती पुलिस द्वारा ब्रह्मपुरी के पास चैकिंग के दौरान 35 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। जिनको अबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है एवं अभियान लगातार जारी रहेगा।

मुनिकीरेती पुलिस द्वारा एस.एस.पी. के निर्देश पर मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।  जिसके चलते ब्रह्मपुरी के पास चैकिंग अभियान में एक गाड़ी को रोका गया, तो उसमें 35 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 2 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों जेल भेज दिया गया है।

वहीं जानकारी देते हुए एस.पी. उत्तम नेगी ने बताया कि एस.एस.पी. के आदेश पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। चैकिंग के दौरान एक गाड़ी रोकने पर 35 पेटी शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, जिनको जेल भेज दिया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।