
2 दिसंबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
1. मेष राशिफल : आपका आज का दिन बहुत सफल रहेगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन के आगमन होने की संभावना रहेगी। आई टी और बैंकिंग में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। राजनीति और प्रशासन से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लव लाइफ में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नारंगी रंग शुभ है। हेल्थ ठीक रहेगी।
2. वृष राशिफल : धन का अच्छे कार्यों में व्यय होगा। धन के निवेश की व्यवस्था बनेगी। आईटी तथा बैंकिंग की सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के जातक भी आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग शुभ है। माता दुर्गा जी के मंदिर में कपूर जलाएं।
3. मिथुन राशिफल : प्रशासन से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। किसी को दिए गए धन के वापसी की संभावना रहेगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगा। नीला रंग समृद्धि कारक है। गाय को केला खिलाना पुण्य दायी है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
4. कर्क राशिफल : राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। आफिस के कार्यों में रुचि रहेगी। मीडिया और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफल और भाग्यवृद्धि कारक है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। भाग्य वृद्धि के लिए माता दुर्गा की पूजा करें।
5. सिंह राशिफल: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। मैनेजमेंट और मीडिया फील्ड में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। इंजीनियरिंग और एम बी ए के छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है नारंगी और सफेद। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। भगवान शिव का ध्यान करते रहें।
6. कन्या राशिफल : घर के कार्यों में रुचि से मन प्रसन्न रहेगा। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज धन के व्यय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। श्वांस के रोग से परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। कुत्ते को बिस्किट खिलाएं ।
7. तुला राशिफल : व्यवसाय में रुका कार्य सफल हो सकता है। आईटी और फ़िल्म में कार्य करने वाले जातकों को आज अपने कार्यों में संघर्ष करना होगा। धन का आगमन होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बढ़ते बीपी से परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। माता लक्ष्मी का ध्यान करते रहें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
8. वृश्चिक राशिफल : आई टी , ला तथा बैंकिंग के लोग अपने करियर को आज नया मोड़ देंगे। आज आफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। श्री कृष्ण उपासना करें। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंग। सफेदऔर नारंगी रंग शुभ है। गेहूं का दान करें। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।
9. धनु राशिफल : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। इंजीनियरिंग और एम बी ए के छात्र प्लेसमेंट की प्राप्ति करेंगे। आईटी, फ़िल्म और मीडिया फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छा रहना चाहिए। नारंगी तथा पीला रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। बहते जल में कोयला प्रवाहित करें।
10. मकर राशिफल : मार्केटिंग और आई टी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे लेकिन कठिन मेहनत के बाद ही संभव है। छात्र सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं देंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सफेद और नीला रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। तिल का दान करें। श्री हनुमान जी के मन्दिर में कपूर जलाएं।
11. कुंभ राशिफल : धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोगों के जाब चेंज के अवसर बन सकते हैं। मार्केटिंग से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। सफेद और नीला शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए। गरीबों में अन्न का दान करें।
12. मीन राशिफल : आज का दिन सफल रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आई टी, बैंकिंग और मीडिया से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। हेल्थ से परेशानी हो सकती है । शुगर को लेकर चिंतित रहेंगे। पीला और सफेद रंग समृद्धि कारक है। बहते जल में धनिया प्रवाहित करें। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें।