
2025 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष होंगे पूरे : रमन सिंह…
छत्तीसगढ़: 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर होंगे। 25 वर्ष में छत्तीसगढ़ कैसा और कहां होगा, यह बताने के लिए सरकार ‘नवा छत्तीसगढ़ 2025 अटल दृष्टि पत्र”लाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बताया कि दृष्टि पत्र महीनेभर के अंदर जारी कर दिया जाएगा।
इसके लिए समाज के हर वर्ग की राय ली जाएगी। राय लेने के लिए लोगों के बीच भी जाएंगे। ऑनलाइन भी राय दी जा सकती। इस पर सवाल हुआ कि 2025 तक आप ही सीएम रहेंगे। इस पर डॉ. सिंह ने कहा कि 2025 में सीएम कौन होगा? यह मैं नहीं कह रहा हूं, 2025 में सीजी कहां होगा यह कह रहा हूं।
यह भी पढ़े:Exclusive: AMIT SHAH का बाबा दरबार ” पांव छुओ और चलो-चलो ” ..!!
इस दौरान अटल दृष्टि पत्र के साथ ही मुख्यमंत्री ने अटल नगर (नया रायपुर) में प्रस्तावित अटल स्मारक के साथ ही दूसरे चरण की विकास यात्रा के संबंध में जानकारी दी।अटल दृष्टि पत्र में भविष्य की योजनाओं के साथ राज्य का पूरा सफरनामा भी रहेगा। सरकार बताएगी कि 2003 में जब भाजपा सत्ता में आई तब विकास के विभिन्न मानकों पर छत्तीसगढ़ की क्या स्थिति थी। 2018 में क्या स्थिति है और 2025 के लिए क्या योजना और रणनीति रहेगी।