15 अक्टूबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन…

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गुप्त विरोधी तनाव दे सकता है, जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक व व्यावहारिक मामलों में सावधानी अपेक्षित है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भागदौड़ रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कर्क: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कन्या: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ पारिवारिक समस्या रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तुला: जीवनसाथी के कारण चिंतित होंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकता है। कोई सफलता अहंकार दे सकती है, उस पर नियंत्रण रखें।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। फिर भी अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।