वाशिंगटन
भारतीय मूल की 12 साल की अनन्या विनय ने अपनी प्रतिभा से अमेरिका के लोगों को चकित कर दिया है। कैलिफॉर्निया के फ्रेसनों में रहने वाली अनन्या ने क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2017 प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया है। स्पेलिंग प्रतियोगिता में अनन्या सभी प्रकार के शब्दों की स्पेलिंग बताने में एक बार भी झिझकी नहीं और उसने सभी की स्पेलिंग बताकर यह प्रतियोगिता जीत ली।
अनन्या ने किसी भी शब्द की स्पेलिंग बताने में देर नहीं लगाई और वह बहुत ही जल्दी सबके जवाब देती चली गई। इस प्रतियोगिता का अंत उस समय हुआ जब अनन्या के प्रतिद्वंद्वी रोहन राजीव एक शब्द मर्रम की स्पेलिंग नहीं बताए, जिसके बाद इस प्रतियोगिता पर आनन्या ने अपना कब्जा जमा लिया। जज द्वारा पूछे गए शब्द की बहुत ही शांतिपूर्वक स्पेलिंग बताकर अनन्या ने 90वीं क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।इस खिताब के जीतते ही अनन्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
उसके पिता और भाई ने दौड़कर स्टेज पर जाकर उसे गले लगाया और ढेर सारी बधाई दी। वहीं दूसरी तरफ रोहन हारने के बाद अपनी सीट पर बैठा रो रहा था, जिसे देखकर अनन्या उसके पास गई और उसकी हिम्मत बढ़ाई। इस प्रतियोगिता की ट्रॉफी को हाथ में लिए अनन्या ने मीडिया से कहा कि यह मेरे लिए ऐसा है जैसे कि मेरा सपना सच हो गया हो। मैं बहुत खुश हूं।
Не возникнут сложности в том, чтобы научиться зарабатывать на вложениях – нужно только изучить ценную, полезную информацию, которая окажет помощь в том, чтобы выбрать верную методику. На этом портале вы сможете начать развиваться, зарабатывать вместе с экспертами в данной сфере. https://fullinvest.ru/ – сайт, который ознакомит вас с важной информацией, терминами и тем, что такое трейдинг, почему он поможет вам. Вам ответят на все вопросы о том, как начать торговать, имеется много советов для тех, кто только начинает изучать данную сферу.