स्कूलों में जाकर बच्चों के साथ संवाद करेंगे अफसर
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस समारोह की श्रृंखला में स्कूली बच्चों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 6 नवंबर को शासन में तैनात आई.ए.एस. अधिकारी देहरादून एवं आसपास के सरकारी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उनके साथ समय व्यतीत करेंगे। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह 6 नवंबर को सचिवालय में शिक्षा विभाग द्वारा चयनित 20 टॉपर्स छात्र-छात्राओं के साथ परिचर्चा करेंगे।
स्कूली बच्चों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच संवाद कार्यक्रम में डॉ. रणबीर सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाखन व इंटर कालेज किशनपुर, देहरादून, ओमप्रकाश राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाथीबडकला और राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाथीबडकला, देहरादून, राधा रतूड़ी राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय 55-राजपुर रोड एवं आवासीय विद्यालय 55-राजपुर रोड, मनीषा पंवार इंटर कालेज मेहूवाला व राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहूवाला, भूपिंदर कौर औलख इंटर कालेज इंटर कालेज रानीपोखरी व कन्या इंटर कालेज रानीपोखरी, डी.सेन्थिल पांडियन इंटर कालेज कारगी व प्राथमिक विद्यालय कारगी, राधिका झा इंटर कालेज माजरी माफी व उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय चकजोगीवाला, सौजन्या रा.इ.का.कौलागढ़ व रा.प्रा.वि.कौलागढ़, दिलीप जावलकर रा.इ.का.बडोवाला(जौली) व रा.प्रा.वि. भानियावाला, देहरादून, हरबंस सिंह चुघ रा.इ.का. हबर्टपुर व रा.प्रा.वि.ढकरानी, उषा शुक्ला रा.प्रा.वि.छरवा लोअर व रा.इ.का.छरवा, चन्द्रशेखर भट्ट रा.प्रा.वि.खुर्पाताल, रा.उ.प्रा.वि.खुर्पाताल व रा.इ.का.खुरपाताल, पंकज कुमार पांडेय रा.इ.का.थानो व रा.प्रा.वि.रामनगर डांडा, रंजीत कुमार सिन्हा रा.उ.प्रा.वि.कुआंवाला व रा.क.उ.मा.वि.हर्रावाला, बृजेश कुमार संत रा.प्रा.वि.मालदेवता व रा.इ.का.मालदेवता, देहरादून, इन्दुधर बौड़ाई रा.बा.इ.का.राजपुर रोड, हरिचन्द्र सेमवाल रा.इ.का.पुजारगांव, टिहरी, अशोक कुमार रा.इ.का.गंगाभोगपुर, पौड़ी, भूपाल सिंह मनराल रा.इ.का.मोहनचट्टी पौड़ी, विनय शंकर पांडेय रा.इ.का.गुलर, टिहरी, युगल किशोर पंत रा.इ.का.सहिया व रा.प्रा.वि.सहिया, रणवीर सिंह चौहान रा.इ.का.कालसी व रा.प्रा.वि.कालसी, देहरादून, धीरज गर्ब्याल रा.इ.का.मोतीनगर व रा.प्रा.वि.मोतीनगर, नैनीताल एवं सुरेन्द्र नारायण पांडेय रा.इ.का.गढ़ीश्यामपुर व रा.इ.का.छिद्दरवाला देहरादून में सरकारी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगें।