देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य सरकार द्वारा चयनित 13 पर्यटन डेस्टीनेशन पर हेलीपेड विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ में हेली सेवा प्रदान करने वाली कम्पनियों द्वारा यात्रियों से अधिक किराया वसूल किए जाने की शिकायतों के निवारण के लिए समुचित व्यवस्था की जाए और शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित कम्पनी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के आय-व्यय सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, सचिव डी. सेंथिल पांडियन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
Uttarakhand : कल खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा, MLAs को अज्ञातवास में ले जा सकती है कांग्रेस | Nation One
- nationone_author
- March 9, 2022
Uttarakhand : विधानसभा चुनावों के लिए कल 10 मार्च को मतगणना होनी है। उत्तराखंड में […]
Uttarakhand Election 2022 : लोगो के दिलो पर कुछ इस तरह छाए है ये सीएम, पढ़े पूरी खबर | Nation One
- Nation One- Desk
- February 13, 2022
उत्तराखण्ड़ चुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बता दें कि कल […]
उत्तराखंड सरकार का बजट 14 फरवरी को होगा पेश, अब तक आ चुके हैं इतने सवाल
- Author, Nation One
- January 28, 2019
देहरादून: त्रिवेंद्र सरकार 14 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश करेगी। वही इसी के साथ […]