रसोई गैस के दाम बढने से खौले कांग्रेसी, सडकों पर उतरे

देहरादून-हल्द्वानी। रसोई गैसके दाम में बढोत्तरी से खौले कांग्रेसी सडकों पर उतर आए। राजधानी देहरादून में महिला कांग्रेस की महानगर कमेटी और कुमाऊं के हल्द्वानी महानगर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर रसोई गैस के दामों में वृद्धि का विरोध जताया। वहीं, पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की ओर से रसोई गैस की वृद्धि करने का विरोध किया। विरोध में केंद्र का पुतला फूंका।
देहरादून महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की ओर से रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी किये जाने के विरोध में एस्लेहाल चौक पर पुतला फूंका। कमलेश रमन ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में देश के लोगों के साथ जो वादे किये थे उनमें से कोई भी पूरा नहीं किया है। उन्होंने मोदी सरकार को उन वादों को याद दिलाते हुए कहा कि केंद्र सरकार वादे पूरे करने के बजाय लगातार महंगाई बढ़ाकर देश की जनता को चिढ़ाने का काम कर रही है। उन्होेंने कहा कि साढे तीन साल के कार्यकाल में केन्द्र सरकार 19 बार गैस के दामों में बढ़ोत्तरी कर चुकी है। जिससे महिलाओं का रसोई बजट गडबडा गया है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, चंद्रकला नेगी, विमला मंहास, अंबिका, सुशीला प्रधान, अनुराधा, गायत्री, कांता, बिमलेश, रूबीना चौधरी, सुशीला शर्मा, वंशिका, राखी शर्मा, तनु, आशा पयाल, मधु थापा, उद्वीमा, सुलेमान अली, मोहन काला, राकेश, मनोज कुमार, यूनिश शेख उपस्थित थे।

पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में भी कांग्रेसियों ने सडकों पर उतरकर रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि का विरोध किया। सडकों पर उतरे कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध व्यक्त करने के लिए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि रसोई गैस के दाम लगातार बढाए जाने से गरीब तबका परेशानी में है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम आदमी की जरूरतों के विपरीत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दामों में की गई वृद्धि वापस नहीं की गई तो लगातार आंदोलन होंगे।

हल्द्वानी महानगर में कांग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रसोई गैस के दाम बढाए जाने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। साहू ने केंद्र सरकार पर आम जनता का शोषण करने का आरोप लगाया। रसोई गैस के दाम बढ़ाने से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने जनहित में गैस के दाम वापस लेने की मांग की। इस दौरान कमला जोशी, अलका आर्या, शरिक खान, मोनिका सती, सहिल, राज, चम्पा सक्सेना, पेरेमा सागर, सौरभ सोनकर, फरीद, रईस मसूदी सेफी, अरबाज खान, सतीश आर्या, नजिम सैफी, लछ्मी नारायण, जीतू सागर, किरण माहेश्वरी, जमील कुरैशी, कमला जोशी, शरिक खान, शान्ति कश्यप, मनोज सोनकर, रवि कुमार, सालिम सिद्दीकी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *