
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. सिंह के निधन पर किया गहरा दुख व्यक्त
रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने हिन्दी साहित्यकेपुरोधा और प्रकाश स्तंभ डॉ. नामवर सिंह के निधनपर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि हिन्दी साहित्य ने आज अपना बड़ा अध्येता और साधक खो दिया है। साहित्य अकादमी पुरस्कार, शलाका सम्मान और साहित्य भूषण सम्मान आदि से सम्मानित डॉ. नामवर सिंह ने अपने सुदीर्घ जीवन में प्राध्यापक, समालोचक, सम्पादक, निबंधकार जैसे विविध क्षेत्रों के माध्यम से हिन्दी की अथक सेवा की। उन्होंने हिन्दी आलोचना और साहित्य रचना को नये तेवर दिए। मुख्यमंत्री ने अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा इस अपूरणीय क्षति को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।