
प्रकाश पर्व पर स्वर्ण मंदिर की भव्य सजावट, 15 वर्ष के बाद होगी फूलों की वर्षा …
चौथी पातशाही साहिब श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर मुंबई की संगत की ओर से श्री हरमंदिर साहिब की सुंदरता को और बढ़ाते हुए विभिन्न तरह के रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। करीब एक हजार किलो से भी अधिक वजन के यह फूल न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों से भी मंगवाए गए हैं। फूलों की सजावट के लिए लगभग सौ कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि मुंबई से आई यह संगत पिछले सात वर्षों से यह सेवा श्री गुरु राम दास जी के प्रकाश पर्व पर निभाती आ रही है…
करीब एक हजार किलो से भी अधिक अलग-अलग किस्म के ये फूल न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों से भी मंगवाए गए हैं।जिन्हें विशेष विमान के जरिए अमृतसर लाया गया।
सेवा निभा रही संगत के मुताबिक वे पिछले छे वर्षों से यह सेवा निभा रहे हैं और यह सेवा सिर्फ श्री हरमंदिर साहिब साहिब में गुरुरामदास जी के प्रकाश पर्व पर निभाई जाती है। उन्होंने बताया कि इस सेवा के जरिए पूरी परिक्रमा, दर्शनी ड्योढ़ी, लंगर हाल, श्री अकाल तख्त साहिब और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब को सजाया गया है। उनके मुताबिक इस काम में सौ से अधिक कारीगर जो खास तौर पर मुंबई से यहां आए हैं, इस सेवा को निभा रहे हैं। वही एसजीपीसी के अधिकारी डॉक्टर रूप सिंह के दवारा भी सिख सांगतो को श्री गुरु राम दस जी के प्रकाश पर्व मुबारक बाद भी दी और जिन सिख श्रदालु की और से फुल्लो की सेवा की जा रही है उनका धन्यावाद भी किया…