पीएम मोदी कल हर्षिल मे सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दीवाली..

देहरादून– हर बार की तरह इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे। वह इस बार हर्षिल घाटी में सेना के जवानों संग दिवाली मनाएंगे। वहीं आर्मी चीफ बिपिन रावत भी नेलांग घाटल पहुंचकर आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों में हौंसला भरेंगे। इसके बाद वे भी हर्षिल जाएंगे। पीएम मोदी सुबह दस बजे केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद वे जवानों संग दिवाली मनाएंगे। वहीं सात नवंबर को पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे की तैयारियों की शासन स्तर पर तेजी से चल रही है। पीएम मोदी का विमान कल सुबह नौ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।