
पंजाब में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी ट्रेक्टर ट्रॉली, 5 की मौत,4 घायल
पंजाब के अमृतसर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों के मरने की खबर है। वहीं चार लोग घायल हैं। हादसा अमृतसर के वल्ला नहर पर हुआ। हादसे की वजह एक्सल टूटने को बताया जा रहा है। शनिवार सुबह वल्ला नहर पर ट्रैक्टर-ट्राली के अगले पहिए का एक्सल टूट गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्ट्रर नहर में जा गिरा।मृतकों में हरबड, अर्जुन, शिव प्रसाद निवासी छतीसगढ़ और राम केवल, राम प्रसाद निवासी यूपी है शामिल हैंवहीं इस हादसे में रिंकू, सुनील, बलबीर और गगनदीपजख्मी हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाले।