नोटबंदी के दिन आठ नवंबर को काला दिवस के रूप में मनाएंगे: उपाध्याय

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि नोटबंदी को भाजपा उपलब्धि दिवस मनाने की बात कर रही है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने आठ नवंबर को नोटबंदी के दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग एकजुट होकर नोटंबदी के फैसले का विरोध करेंगे। किशोर ने कहा कि नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस मनाने जा रहे हैं। भाजपा ने अपने सांगठानिक जिलों को खत्म कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि भाजपा राज्य में नये जिलों के गठन के पक्ष में नहीं है। जबकि पर्वतीय राज्य के विकास के लिए छोटे-छोटे जिलों के निर्माण के वे पक्ष में हैं। इस दौरान वरिष्ठ नेता सारिका प्रधान, अमरजीत सिंह समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *