देहरादून : नए साल के पहले सप्ताह में घोषित होगी उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी

कम संसाधनों के बावजूद भी कांग्रेस ने हर जगह दी बीजेपी को करारी टक्कर: प्रीतम सिंह

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस को नई कार्यकारिणी के लिए इंतजार कुछ दिन और बढ़ गया है।

28 दिसंबर को पार्टी के देहरादून में प्रस्तावित प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन के बाद ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

अब माना जा रहा है कि नए वर्ष 2020 के पहले महीने जनवरी के पहले हफ्ते में कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।

टीम प्रीतम की नई कार्यकारिणी की घोषणा में लंबे अरसे से देरी हो रही है। पहले सहकारिता, फिर नगर निकायों के चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी के गठन के कयास लगाए गए थे।

इन चुनाव के बाद भी नई कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन टाल दिया गया।