विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का उसके पति द्वारा शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। युवती ने इसके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहसपुर थाना क्षेत्र में कश्मीर की एक युवती के अपने पति पर शारीरिक शौषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती मूल रूप से कश्मीर की रहने वाली है। उसने थाना सहसपुर पर आकर लिखित शिकायत दी है कि साल 2013-14 में वह देहरादून की एक यूनिवर्सिटी से एमएससी कर रही थी।
इसी दौरान उसकी मुलाकात श्रीवंश उर्फ वसीम (32 वर्ष) पुत्र अल्लाहमाह इकबाल निवासी सहसपुर से हुई। जो बसंत विहार क्षेत्र में सैलून चलाता था। उनकी ये मुलाकात धीरे-धीरे कर दोस्ती में बदल गई। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और शादी की ठान ली। लेकिन लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद लड़की ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर युवक से साल 2015 में शादी कर ली।
धर्म परिवर्तन कराने का बनाया दबाव
युवती का आरोप है कि इसके बाद उसपर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया गया। साथ ही उसका शारीरिक शोषण किया गया। जब युवती ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो युवक ने उसे जान से मारने की कोशिश की। जिसके बाद युवती किसी तरह से अपनी जान बचाकर लड़के के घर से भागने में सफल रही। फिलहाल, पुलिस ने युवती की तहरीर परसंबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष्