आपकी अपनी रसोई में छिपा है त्वचा के संक्रमण का इलाज, बस जरूरत है जानने की
देहरादून: त्वचा के संक्रमण की अनदेखी कहीं बड़ी मुसीतब को दावत तो नहीं? ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि समय रहते ही आप इस समस्या की गंभीरता को समझ जाए और आसानी से उपलब्ध उपायों को आजमाया भी जाए।
एग्जिमा पर घी…
देसी घी के गुणों की फेहरिस्त खासी लंबी है। उन्हीं में से एक है, उसका त्वचा की समस्याओं के लिए रामबाण इलाज होना। घी को न सिर्फ आप जली हुई त्वचा पर लगा सकती हैं, बल्कि उसे शरीर में सूजन और त्वचा में होने वाली जलन पर भी प्रयोग कर सकती हैं। इसे एक बहुत अच्छा मॉइस्चराइजर भी माना जाता है। इस बाबत नैचुरोपैथ डॉ. राजेश मिश्र कहते हैं कि देसी घी एग्जिमा में भी खासा कारगर होता है। इसके लिए गुनगुने शुद्ध देसी घी को समस्या वाली जगह पर लगाया जा सकता है। ध्यान रखिएगा घी उतना ही गर्म होना चाहिए, जितना आप आसानी से सहन कर सकें।
यह भी पढ़ें: भारत-पाक के बीच तनाव के चलते जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट्स रद्द, पंतनगर एयरपोर्ट पर भी हाई अलर्ट
एंटीसेप्टिक है मुल्तानी मिट्टी…
मुल्तानी मिट्टी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यह गंदगी और इन्फेक्शन को सोखती है। इसे लगाने के बाद असर आपको खुद महसूस होने लगेगा। दाद है यानी गर्मी है। लिहाजा, मुल्तानी मिट्टी इस पर खासी कारगर है। मिट्टी को फ्रिज में एक घंटा ठंडा करके उसके पैक को दाद की जगह पर लगाने से काफी राहत मिलती है। फ्रिज नहीं है तो उसे मिट्टी के बर्तन में भी फुलाया जा सकता है। इस पैक के बाद रूखी त्वचा की समस्या से बचने के लिए नारियल तेल, नीबू और कपूर के मिश्रण को प्रयोग में लाना बेहतर होगा।
दही मारे फंगस…
अगर आप या आपका कोई अपना फंगल इन्फेक्शन का दंश झेल रहा है तो उसे रोकने के लिए दही खासा मददगार हो सकता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स लैक्टिक एसिड बनाता है, जो फंगल इन्फेक्शन की रोकथाम में मददगार होता है। रुई की मदद से दही को फंगल इन्फेक्शन की जगह पर लगाकर तीस मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से त्वचा को धो लें। इस नुस्खे को दिन में दो बार तब तक आजमाइए, जब तक इन्फेक्शन दूर न भाग जाए।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान पर Air strike, अमिताभ बच्चन ने IAF को कुछ इस अंदाज में दी सलामी
इन्फेक्शन के लिए लहसुन…
लहसुन न सिर्फ खाने के स्वाद में इजाफा करता है, बल्कि त्वचा की सेहत के लिए भी उपयोगी होता है। लहसुन की दो कली को पीस लें और उसमें दो बूंद ऑलिव ऑयल मिलाकर प्रभावित त्वचा पर लगाएं। यह पेस्ट फंगल और बैक्टीरियल दोनों इन्फेक्शन से बचाने की खूबी रखता है। इसके लिए प्रभावित हिस्से पर लहसुन वाले पेस्ट को आधे-आधे घंटे के लिए लगाएं। पेस्ट को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
गुणकारी है हल्दी….
एक चम्मच हल्दी और उतना ही शहद आपको त्वचा की कई समस्याओं से बचा सकता है। दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लीजिए और सूखने दीजिए। सूखने के बाद पैक को हल्के गर्म पानी से धो लीजिए। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल गुण होते हैं, लिहाजा यह इन तमाम समस्याओं पर कारगर रहेगा। गुनगने दूध में हल्दी मिलाकर पीने से भी त्वचा के इन्फेक्शन से राहत मिलती है।
प्याज एक, फायदे अनेक….
प्याज आपको कई तरीकों से त्वचा की समस्याओं से बचा सकता है। इसकी पहली जुगलबंदी है प्याज और शहद की। इसके लिए प्याज के रस और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर तैयार पेस्ट को समस्या वाली जगह तीस मिनट तक रखा जाता है। इन दोनों में ही एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। प्याज का दूसरा जोड़ीदार है पान। इसके लिए दोनों के रस को आपस