
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। एक ओर जहां मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए हुए रहेंगे तो वही इसी के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वही इसी के साथ मौसम विभाग ने एक बार बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। वही इसी के साथ कुछ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी बादल छाए रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विस बजट सत्र का आज तीसरा दिन, पूर्व सीएम हरीश रावत देंगे धरना
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार उत्तराखंड में ठंड एक बार फिर से दस्तक दे सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 14 और 15 फरवरी को ओलावृष्टि और झमाझम बारिश हो सकती है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।