
प्रदेश में मौसम ने फिर बदली करवट, अगले 24 घंटे कई इलाकों में होगी बारिश
देहरादून: उत्तराखंड में फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम के करवट बदलने से राजधानी समेत समूचे प्रदेश में आज बादल छाए हुए हैं। जिससे एक बार फिर से ठंड ने दस्तक दे दी है। वही इसी के साथ राजधानी और हरिद्वार मे हल्की से बारिश भी हुई है। जहां कुछ दिन कड़ाके की धूप खिलने के बाद लोगों को कुछ दिन बारिश और ठंड से राहत मिली थी और गर्मी का भी एहसास होने लगा था तो वही अब फिर से मौसम के करवट बदलने से ठंड और बारिश ने फिर से दस्तक दे दी है।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी आज सहारनपुर दौरे पर, मां शाकंभरी देवी के दर्शन से करेंगे चुनावी शंखनाद
वही मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार की सुबह राजधानी देहरादून में बादल छाए रहे, जिसके बाद करीब साढ़े दस बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। यमुनोत्री धाम सहित पूरी यमुनाघाटी में मौसम खराब रहा। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। चमोली में भी बादल छाए हैं। दोपहर बाद यहां बारिश और बर्फबारी हो सकती है। रुद्रप्रयाग से केदारनाथ और श्रीनगर घाटी में भी बादल छाए रहे।