
वीडियो में देखिये किस तरह रामलीला में ताड़का का रोल करने वाले कलाकार को आग ने लिया चपेट में…!
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी में रामलीला मंचन में अभिनय के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें ताड़का बना कलाकार आग लगने से बुरी तरह झुलस गया गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला रामपुरी में रविवार रात रामलीला मंचन के दौरान ताड़का वध का मंचन किया जा रहा था। ताड़का का अभिनय कर रहा गांधीनगर निवासी अंकित मुंह से आग निकालने का करतब दिखा रहा था। इसी दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। दर्शकों और कमेटी पदाधिकारियों ने बमुश्किल आग बुझाई। कमेटी सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें: नहीं रहे ‘शोले’ के ‘कालिया’ विजू खोटे, 78 साल की उम्र में निधन