सहारनपुर: गश्त के दौरान पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी फरार

रिपोर्ट: सुधीर नामदेव 

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को सुबह के समय गश्त के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका अन्य साथी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।

बाइक सवार दो बदमाशों को रोका गया तो दोनों बदमाश…

जानकारी के अनुसार सहारनपुर के थाना फतेहपुर पुलिस सुबह के वक्त चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को रोका गया तो दोनों बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए थाना बिहारीगढ़ की तरफ भागे। सूचना पर थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी कर ली। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश में थे कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

शातिर हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर रियाजुल उर्फ…

पुलिस के अनुसार घायल शातिर हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर रियाजुल उर्फ राजुल पुत्र याकूब निवासी ग्राम शेरपुर खान आजादपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर गोली लगने से घायल हुआ है। जबकि उसका साथी मौके से फरार है। साथी बदमाश की तलाश के लिए काॅम्बिग की जा रही है।

ये भी पढ़ें:सीएम भूपेश बघेल ने सुराजी गांव योजना के प्रशिक्षकों को किया सम्मानित