मुंबई: क्रिस्टल टावर में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 4 की मौत 12 घायल

बहुमंजिला

मुंबई: देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई के परेल में आज सुबह हड़कंप मच गया। परेल इलाके के हिंदुमा सिनेमा के पास की एक क्रिस्टल टॉवर में अचानक आग लग गई। जिसकी जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने पहुंची।

यह आग टावर की 12वीं मंजिल में लगी है। फिलहाल 4 लोगों की मौत होने की खबर मिली है। वही 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलो को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : एथलीट गरिमा जोशी का हाल जानने बेंगलुरु पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत