बागेश्वर: प्रदेश में हादसो का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन हो रहे हादसो से लगातार हमारी देवभूमि छलनी होती जा रही है। वही बागेश्वर जिले के कपकोट में हुए एक और हादसे ने दो लोगों की जान ले ली है। बता दें कि बागेश्वर जिले के कपकोट से सूपी जा रही मैक्स जीप भैंसखाली के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबिक चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वही सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
जानकारी के अनुसार कपकोट से सूपी जा रही मैक्स जीप भैंसखाली के समीप गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि खाई में गिरे वाहन के परखचे उड़ गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। शनिवार देर शाम मैक्स वाहन (यूके/02/सीए/0451) कपकोट से सूपी के लिए चला था। मुनार बैंड में भैंसखाली के समीप अनियंत्रित होकर वाहन लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को ग्रामीणों की मदद से कपकोट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।