
यूपी के देवबंद से जैश ए मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, कारतूस और हथियार भी हुए बरामद
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश एटीएस को आज बड़ी सफलता मिली है। एटीएस की टीम ने तड़के सहारनपुर के देवबंद से शाहनवाज नामक शख्स को गिरफ्तार किया है।
ये दोनों जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि आतंकी शाहनवाज जम्मू कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है। इसके अलावा आकिब मलिक पुलवामा का रहने वाला है। दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर आतंकियों की भर्ती कराते थे। शाहनवाज लंबे समय से देवबंद में बिना एडमिशन के पढ़ाई कर रहा था। लेकिन इसका नाम मदरसे के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है।
यह भी पढ़ें: पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिजनों की मदद के लिए सामने आई MP पुलिस, दान किए 7.5 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि शाहनवाज आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद का एक्टिव मेम्बर है। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि इन दोनों के पास से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। कल रात में सहारनपुर में देवबंद से दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम शाहनवाज अहमद तेली और आकिब अहमद हैं। यह दोनों बिना एडमिशन के देवबंद में रह रहे थे। इनके पास से .32 बोर की दो पिस्टल तथा गोलियां मिली हैं। इसके साथ ही दोनों के पास से जिहादी ऑडियो, वीडियो और लिखित सामग्री भी बरामद हुई है। आज ही इनको एटीएस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।