
उत्तराखंड के इन जिलों में भारत बंद पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
उधमसिंह नगर के खटीमा में भी भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। बता दे कि पूर्व यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में रैली निकाली है। वही शहर में भारत बंद के चलते भी कुछ दुकानें खुली पाई गई जिन्हें बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बंद कराया गया।
इस दौरान यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भारत सरकार में लगातार हो रही मंहगाई को आम जनता झेल रही है। जिसके चलते आज खटीमा में मंहगाई के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद का वहां के व्यापारियों ने भी समर्थन किया। इस दौरान उन्होने कहा कि शहर में जो दुकानें खुली है उन्हें बढ़ती मंहगाई के बारे में बता जब निवेदन किया तो उन्होंने भी अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कर दिए।
वही हल्द्वानी तथा अल्मोड़ा में भी देशभर में बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सुबह से शहर में जुलूस प्रदर्शन निकालकर केंद्र की मोदी सरकार की खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार ने 4 सालों में विकास कार्य तो नहीं किए लेकिन पेट्रोल और डीजल के दामों को आसमान तक पहुंचा दिया। जिससे की आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी करने और उस को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की।