गणेश चतुर्थी: ऐसे करें गणपति की स्थापना, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त…

आज गणेश चतुर्थी है। गणेश चतुर्थी पर इस बार कई शुभ संयोग बन रहे हैं। एक ओर जहां ग्रह – नक्षत्रों की शुभ स्थिति से शुक्ल और रवियोग बनेगा। दो सितंबर को ही मध्याह्न में चतुर्थी मिलने से इसी दिन वैनायकी वरद श्रीगणेश चतुर्थी का पर्व भी मनाया जाएगा। इसी दिन से पूरे देश में गणेशोत्सव शुरू हो जाएगा। चतुर्थी तिथि दो सितंबर को सुबह 9.02 बजे लग रही है जो तीन सितंबर को सुबह 6.50 बजे तक रहेगी।

ये भी पढ़ें: शेन वार्न की रंगीन मिजाजी उनपर ही पड़ी भारी…

गणेश प्रतिमाओं की स्थापना का शुभ मुहूर्त…

गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की पूजा दोपहर के समय करना शुभ माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि भाद्रपद महीने के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को मध्याह्न के समय गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर मध्याह्न काल में अभिजित मुहूर्त के संयोग पर गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना करना शुभ रहेगा। पंचांग के अनुसार अभिजित मुहूर्त सुबह लगभग 11.55 से दोपहर 12.40 तक रहेगा। इसके अलावा पूरे दिन शुभ संयोग होने से सुविधा अनुसार किसी भी शुभ लग्न या चौघड़िया मुहूर्त में गणेश जी की स्थापना कर सकते हैं।

चौघड़िया…

  • अमृत चौघड़िया– प्रात: 6:10 बजे से 7:44 तक।
  • शुभ चौघड़िया– सुबह 9:18 से 10:53 तक।
  • लाभ चौघड़िया– दोपहर 3:35 से 5:09 तक।
  • अमृत चौघड़िया– शाम 5:09 से 6:53 तक।
  • देर रात मुहूर्त– रात्रि 11:01 से 12:27 तक।

लग्नानुसार गणेश स्थापना मुहूर्त…

  • सह लग्न- प्रात: 5:03 से 07:12 तक।
  • कन्या लग्न- सुबह 7:12 से 9:16 तक।
  • धनु लग्न- दोपहर 1:47 से 3:53 तक।
  • कुंभ लग्न- शाम 5:40 से 7:09 तक।
  • मेष लग्न- रात्रि 8:43 से 10:24 तक।