
पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर सीएम रावत ने ट्टीट कर जताया दुख
देहरादून: पूर्व रक्षा मंत्री और देश के कद्दावर नेता जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार की सुबह 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। बता दें कि सुबह सात बजे के करीब फर्नांडिस के निधन की औपचारिक पुष्टी की गई। वही उनके निधन पर राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने भी ट्टीट करके शोक व्यक्त किया है। वही इसी के साथ ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्टीट कर शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे प्रयागराज, हनुमानजी के किए दर्शन
पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि पूर्व रक्षा मंत्री व वरिष्ठ राजनेता जॉर्ज फर्नांडिस के निधन की खबर से दुखी हूं। जॉर्ज फर्नांडिस सदैव मजदूर वर्ग के लिए संघर्ष करते रहे। उनके जाने से समाजवादी चिंतन का एक अध्याय समाप्त हुआ है। दुःख की घड़ी में ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं।
पूर्व रक्षा मंत्री व वरिष्ठ राजनेता जॉर्ज फर्नांडिस के निधन की खबर से दुखी हूं। जॉर्ज फर्नांडिस सदैव मजदूर वर्ग के लिए संघर्ष करते रहे। उनके जाने से समाजवादी चिंतन का एक अध्याय समाप्त हुआ है। दुःख की घड़ी में ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं।
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) January 29, 2019