
निकाय चुनाव: दून पहुंचे मनोज तिवारी, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मांगे वोट…
देहरादून: निकाय चुनाव को लेकर राजधानी में तैयारियां जोरों पर है। पक्ष तथा विपक्ष चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए आखाड़े में उतर गए है। वही दून में भाजपा प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाने के लिए और उनका प्रचार-प्रसार करने के लिए भाजपा पार्टी के स्टार प्रचारक दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी आज दून पहुंचे। इस मौके पर उन्होने बलवीर रोड स्थित नई बस्ती में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।
जरूर पढ़ें:बिन्नी बंसल ने Flipkart के CEO पद से दिया इस्तीफा,महिला ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
वही चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तिवारी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को कोसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति लूट की है और आम आदमी पार्टी गुंडों की पार्टी है। वहीं इस दौरान उन्होंने छठ के गीतों से समा बांधा। इसके बाद वह जीएमएस रोड स्थित साधुराम इंटर कॉलेज पहुंचे।