
बिहार: छठ पूजा के दौरान गिरी मंदिर की दीवार, 2 महिलाओं की मौत
बिहार: बिहार के समस्तीपुर में रविवार को उस वक्त भगदड़ मच गई जब छठ पर्व के दौरान तालाब में मंदिर की दीवार गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में पुरानी काली मंदिर की दीवार गिर गई। हादसे के वक्त महिलाएं मंदिर के किनारे तालाब में छठ पर्व मना रही थी। दीवार महिलाओं पर गिर गई, जिस कारण दो की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे जिसमे 6 महिलाएं घायल हो गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है। मृतकों की पहचान लीला देवी (62) और बच्ची देवी (60) के रूप में हुई है।
Bihar: Two women dead after a temple's wall collapsed near a ghat during Chhath puja in Samastipur, today. State Disaster Response Force (SDRF) rescue operation underway. pic.twitter.com/4G1xZAThmJ
— ANI (@ANI) November 3, 2019
ये भी पढ़ें:मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए पहुंचा भाई…इस तरह बहन के सामने हुई मौत