
पाकिस्तान पर Air strike, अमिताभ बच्चन ने IAF को कुछ इस अंदाज में दी सलामी
मुंबई: पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सर्जिकल स्टाइक 2 को अंदाज दिया गया। जिससे पूरे पाकिस्तान में दहशत का माहौल बन गया है। वही इसी के साथ पुलवामा आतंकी हमले को लेकर बॉलीवुड सितारों ने भी कड़ी निंदा की थी। वही अब भारत द्वारा सर्जिकल स्टाइक 2 के बाद सितारों ने खुशी करते हुए भारत की एयर फोर्स को सलाम किया है। बॉलीवुड के शहंशाह ने अलग अंदाज में भारतीय वीरों को सेल्यूट किया गया।
यह भी पढ़ें: भारत-पाक के बीच तनाव के चलते जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट्स रद्द, पंतनगर एयरपोर्ट पर भी हाई अलर्ट
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमिताभ काफी सौम्य नजर आ रहे हैं और उनका एक हाथ उनके दिल पर है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने भारत के तिरंगे को कैप्शन में रखा है। यह एक तिरंगा नहीं बल्कि कुल 118 तिरंगे हैं जो की ईमोजी फॉर्म में हैं।
https://twitter.com/SrBachchan/status/1100458766774857728