
70 साल बाद करवाचौथ पर आया है विशेष योग, ये होगा चांद निकलने का समय…
करवाचौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। महिलाएं अपने पति के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस साल करवाचौथ 17 अक्टूबर (गुरुवार) को पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद अपना व्रत तोड़ती हैं। ये व्रत सूर्योदय से पहले शुरू होता है जिसे चांद निकलने तक रखा जाता है।
इस बार करवाचौथ पर विशेष संयोग…
वहीं इस बार करवाचौथ पर विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार खास योग बनने के कारण करवा चौथ का त्योहार और भी शुभ फलदायी होगा। यह योग बहुत ही मंगलकारी है। इस दिन व्रत करने से सुहागिनों को व्रत का फल मिलेगा। इस बार 70 साल बाद रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग बन रहा है। जोकि शुभ फलदाई है। इस दिन चतुर्थी माता(करवा माता) और गणेश जी की भी पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन अगर सुहागिन स्त्रियां व्रत रखें तो उनके पति की उम्र लंबी होती है और उनका गृहस्थ जीवन सुखमय होता है।
यह रहेगा उचित समय…
- पूजा का मुहूर्त शाम 5:50 से 7:06
- व्रत समय: सुबह 6:21 से रात 8:18 बजे तक
- उपवास का समय : 13 घंटे, 56 मिनट है
- चांद निकलने का समय : 8:18 बजे
ये भी पढ़ें:सावधान: अगर आप भी हेडफोन लगाकर गाना सुनने के है शौकीन तो ये खबर आपके लिए…